Home समाचार डॉ. रमन ने उदयाचल एवं शांति विजय सेवा समिति की सेवा को...

डॉ. रमन ने उदयाचल एवं शांति विजय सेवा समिति की सेवा को सराहा

90
0

कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, सेवा दे रहे लोगों का बढ़ाया हौसला

राजनांदगांव(दावा)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शहर प्रवास के दौरान समाजसेवी संस्था उदयाचल एवं श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा संचालित उदयाचल भवन में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उदयाचल एवं शांति विजय सेवा समिति द्वारा किया गया यह कार्य पूरे प्रदेश में एक मिसाल है। यहां की व्यवस्था को देखकर पूरे प्रदेश में यह कार्य किया जा रहा है। उन्हें गर्व है कि वे राजनांदगांव के विधायक हैं, जहां अलग-अलग सामाजिक संस्थाएं सेवा कार्य में लगी हुई है। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सेवा को अद्भूत बताया।
कोविड सेंटर के संचालक भावेश बैद ने संचालन के माध्यम से संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सेंटर में कुल 337 मरीज भर्ती हुए। जिसमें से अब तक 40 मरीजों को हायर सेंटर पर रिफर किया गया। कुल 254 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घरों को लौट चुके हैं, सभी सकुशल है। यहां ऑक्सीजन के अलावा बाईपेप मशीन की सुविधा भी इस सेंटर पर उपलबध है। कुल 15 गंभीर मरीजों का इलाज भी इस सेंटर में किया गया एवं कुल 43 मरीज अभी भी सेंटर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस सेंटर में सेवा देने वाले डॉ. गौरव जैन एमबीबीएस एवं नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ का पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने यहां मरीजो को दी जा रही सुविधा और सेवा की प्रशंसा की। साथ ही माईक द्वारा मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा। मरीजों द्वारा उन्हें बताया गया कि यहां उन्हें स्वास्थ्य संबंधी पूरी तरह से सुविधाएं मिल रही है, जो कि मिसाल है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी उत्तमचंद बैद, प्रकाश श्रीश्रीमाल, अशोक मोदी, पवन चौरडिय़ा, मनोज बैद, नरेश बैद, राजेन्द्र बाफना एवं उदयाचल युवा संगठन शांति विजय भक्त मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनंदगांव पहुंचे, उन्होंने यहां कोरोना कॉल में लोगों की सेवा कर रहे विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, इस दौरान डॉ रमन सिंह ने समाजसेवी संगठनों के कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में सिंधी समाज, सिख समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स, प्रेस क्लब, महाजन वाडी़ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। डॉ रमन सिंह ने अपने विधानसभा कार्यालय पहुंचकर यहां से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जरूरतमंदों के लिए किये जा रहे ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं अभिलेख वेलफेयर सोसाइटी और भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा बांटे जा रहे हैं। सूखा राशन वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया और व्यवस्था में लगे लोगों से बातचीत की। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने भी जरूरतमंदों को सुखा राशन के पैकेट का वितरण किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि वे राजनंदगांव में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के प्रति उनका धन्यवाद करने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here