राजनांदगांव(दावा)। कोरोना संक्रमण के दूसरे वेव में जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी जिले में निरंतर जरूरतमंद परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं व जिले के प्रत्येक विकासाखंडों में ब्लॉक अध्यक्षों को भी निर्देशित कर जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध कराने का का काम शुरू करवा दिए हैं।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष पदम कोठारी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर, जिसमें स्वयं जिला अध्यक्ष का नम्बर भी है, में अटल आवास निवासी महिलाओं का फ़ोन आने व परेशानी बताने पर उनके बीच पहुंच कर 35 परिवार को चावल, दाल (राशन) का वितरण किया इस दौरान लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कोठारी ने कहा कि समय खराब है। आप सब कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। घर से बेवजह न निकलें। एक दूसरे के सहयोग कर ही हमें कोरोना से लडऩा है। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सभी को बधाई शुभकामनाएं कोरोना महामारी जिले में ही नहीं, पूरे विश्व में भयंकर रूप से फैला हुआ है और इससे बचने के लिए केंद्र सरकार से वेक्सीन खरीद कर छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को मुफ्त में टीका लगवा रहे हैं। अत: आप सब भी जल्द टीका लगवाएं व अन्य को भी टीका लगवाने प्रेरित करें। जिला अध्यक्ष कोठारी के साथ महामंत्री पंकज बांधव, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, कामता साहू, कमलेश साहू आदि उपस्थित थे।



