Home समाचार महापौर नगर की समस्याओं पर अटैक करें, डॉ. रमन पर नहीं

महापौर नगर की समस्याओं पर अटैक करें, डॉ. रमन पर नहीं

46
0

राजनांदगांव (दावा)। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि राजेश गुप्ता अग्रहरि ने कहा है कि नगर की समस्याओं को वह सुलझा नहीं पा रही हैं। नल, जल, सडक़, साफ-सफाई, बिजली, पानी की समस्याओं का अंबार है। नगर-निगम के कर्मियो के कई माह से तनख्वाह नहीं मिली है। इन समस्याओ से ध्यान भटकाने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर अटैक करने पर तुली हुई हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह न केवल क्षेत्रीय विधायक हैं, बलिक वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है। शहर की जनता ने महापौर को शहर वासियों की सेवा करने के लिए चुना है। महापौर इस पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि निगम की सत्ता मे आते ही कहा गया था कि शहर को टैंकर मुक्त किया जाएगा। आज तक नहीं हो पाया है। लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। यहां तक कि महापौर वार्डवासियो को गंदा व बदबूदार पानी पिलाने से नहीं चूक रही है। अमृत मिशन के तहत सडक़ो को खोद-खोदकर पूरा हाफ कर दिया गया है जो चलने लायक नहीं है। भीषण गर्मी मे बिजली की कटौती बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी महापौर को तवज्जो नहीं दे रहा है।
नाले-नालियां कचरे से जाम हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। लाखो खर्च कर शहर में जहां तहां किये गये पौधरोपण के पौधे मर रहे हैं। इन्हें बचाने की सुध नहीं और महापौर न जाने किस चाह में डॉ. रमन सिंह पर अटैक करने चली हैं? बेहतर होगा कि महापौर अपने कांग्रेस के साथियो को साथ लें व एकला चलो की नीति को त्याग कर शहर की समस्याओं का निदान करने में ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here