Home समाचार मोहड़ में पुत्र ने की पिता की जघन्य हत्या?

मोहड़ में पुत्र ने की पिता की जघन्य हत्या?

61
0

हत्या को हादसे का रूप देने में जुटे थे परिजन

डोंगरगांव(दावा)। नगर से सटे ग्राम मोहड़ में दिनदहाड़े एक वृद्ध की लाठी से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना शुक्रवार को सुबह मृतक अनिल कुमार सहारे पिता अंजोरी उम्र 60 वर्ष के घर के आंगन में घटित हुई थी, परन्तु मृतक का शव पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही परिजनों ने घर के भीतर हाल में रखकर हत्या को हादसे का रूप देने में लगे थे.
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में ही मृतक की हत्या होने तथा वारदात में परिजनों की संलिप्तता को भांप लिया था. वहीं घटना स्थल से सटे एक घर में मृतक के बड़े लडक़े को संदिग्ध हालत में पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने ले गई. समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की कार्यवाही जारी थी हॉलाकि इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है परन्तु घटना स्थल की स्थिति परिजनों के बयान व संदिग्ध के इकबयालिया बयान के आधार पर पिता की हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है हॉलाकि हत्या की वजह व उसके कारण खुलासा समाचार लिखे जाने तक नहीं हुआ था.
मृतक अनिल कुमार छुरिया क्षेत्र के ग्राम उमरवाही में चपरासी के पद पर पदस्थ था उसके दो पुत्र हैं जिनमें छोटा बेटा पैरामिलिटरी फोर्स में सेवारत है जबकि संदिग्ध आरोपी मृतक का बड़ा बेटा ग्राम में रहकर ही किसानी का कार्य करता है. जानकारी के अनुसार मृतक व उसके परिजनों के मध्य अक्सर वाद-विवाद होता था. शुक्रवार सुबह भी पड़ौसियों के व्दारा पिता-पुत्र में विवाद को देखने की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी घनश्याम कामड़े व थाना प्रभारी के.पी.मरकाम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here