Home समाचार निगम प्रशासन के प्रति कर्मचारियों में रोष

निगम प्रशासन के प्रति कर्मचारियों में रोष

64
0

प्रभारी मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

राजनांदगांव(दावा)। नगरीय निकाय कर्मचारी संघ द्वारा विगत आठ जून को महापौर, निगम आयुक्त व अध्यक्ष को कर्मचारियों की समस्याओं पर समक्ष में चर्चा कर निर्णय लेने 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, किंतु मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री अमतरजीत भगत को ज्ञापन सौंपा गया।
मांग पत्र में वर्णित मांगों में समस्त निगम कर्मचारियों को प्रत्येक माह की सात तारीख के पूर्व वेतन भुगतान, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंम्पा नियुक्ति, पदौन्नति, भविष्य निधि राशि, ठेकेदारी प्रथा नियमितीकरण इत्यादि शामिल हैं, जिन्हें निगम प्रशासन द्वारा नहीं माना गया। मांगों के पूरा नहीं होने के कारण कर्मचारियों में निगम प्रशासन के विरूद्व आक्रोश व्याप्त है, जिसके चलते संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंटकर संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष श्रीमति बबीता कुलदीप एवं सदस्य राज्य अनुश्रवण समिति रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की। श्रीमति बबीता कुलदीप प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों को कई वर्षों से श्रम कानूनों के तहत वेतन भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों से उनके मूल कार्य को छोडक़र जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के घरों का निजी कार्य कराया जा रहा है और मूल कार्य पूर्ण नही करने का आरोप लगाया जाता है। श्रम कानूनों के अंतर्गत उपस्थिति के लिए दिए गए प्रारूप के विपरीत जाकर कर्मचारियों को निष्ठा एप्लीकेशन में माध्यम से हाजिरी लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि कर्मचारियों के पास मोबाईल फोन नहीं है और जिन्हें पूर्ववर्ती राज्य सरकार और निगम प्रशासन द्वारा मोबाईल दिया गया था, वह कार्य नही करता है। अनेक कर्मचारी मोबाईल फोन के उपयोग की प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं। भविष्य निधि अंशदान की राशि में निगम प्रशासन द्वारा वेतन से कटौती की जा रही है, परंतु काटी गई राशि कर्मचारियों के खाते में जमा हो रही है या नहीं, इसकी कोई जानकारी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है। इसी प्रकार अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित अनेक मामले कई वर्षों से लंबित हैं, जिसका निराकरण नही किया गया है। मृतक परिवार के आश्रित इधर-उधर भटक रहे हैं। इस संबंध में मांग पत्र के माध्यम से निगम प्रशासन को आठ जून 2021 को ध्यान आकृष्ट किया गया था।
संघ की 12 सूत्रीय मांगों में समस्त नियमित एवं दैनिक वेतन भोगी मस्टर रोल, सफाई स्वच्छता दीदियों, मित्रों, प्लेसमेंट निगम कर्मचारियों को प्रतिमाह सात तारीख के पूर्व वेतन का भुगतान करने, समस्त नियमित कर्मचारियों को प्रतिमाह पर्ची देने, समस्त नियमित कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का सेवा सत्यापन कराने, समस्त नियमित कर्मचारियों की स्वीकृत पद संरचना एवं रोस्टर पंजी अनुसार पदोन्नति का लाभ देने, समस्त दैनिक वेतनभोगी मस्टर रोल कर्मचारियों को नियमित सेवा में नियुक्त करने, एक नवंबर 2004 के पूर्व कार्यरत नियमित कर्मचारियों की वेतन देयकों से काटी गई सीएफ.ईपीएफ. राशि का नामांकन क्रमांक संहित पर्ची देने, समस्त सेवानिवृत्त एवं मृतक निगम कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों को अनुकंम्पा नियुक्ति, अवकाश नगदीकरण, पेंशन ग्रेज्युटी, परिवार कल्याण, भविष्य निधि प्राविडेंट फंड की राशि मय ब्याज शासकीय दर अनुसार कटौती की गई राशि का भुगतान किया जाए, आदि शामिल हैं। यह जानकारी सुधीर पांडिया सचिव नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here