Home छत्तीसगढ़ खेत से बड़ी कोई फैक्ट्री और अनाज से बढक़र कोई प्रोडक्ट नहीं-...

खेत से बड़ी कोई फैक्ट्री और अनाज से बढक़र कोई प्रोडक्ट नहीं- कृषक एनेश्वर वर्मा

50
0


राजनांदगांव(दावा)। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांवखुर्द के प्रगतिशील किसान एनेश्वर वर्मा ने अपने खेतों की मेंढ़ पर मुनगा की वेरायटी ओडिसी-3 लगाई है। कृषि विभाग से प्राप्त मुनगा की यह वेरायटी कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा विकसित की गई है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में मुनगा के अधिक से अधिक पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुनगा पौष्टिक तत्वों से भरपूर है और किसान इसे मेढ़ों में लगायें तो यह सहज उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में मुनगा के पौधे बहुतायत लगाने के लिए कहा है।
जिले के डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित किसान एनेश्वर वर्मा का मानना है कि खेत से बढक़र कोई फैक्टरी नहीं और अनाज से बढक़र कोई प्रोडक्ट नहीं है। किसान से बढक़र कोई उद्यमी नहीं और कर्म से बढक़र कोई धर्म नहीं है। वे पढ़े लिखे युवाओं को खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनका मानना है कि खेती में परम्परागत और आधुनिक खेती का उपयोग एक साथ किया जा सकता है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं से पढ़े लिखे युवाओं का खेती किसानी में रूझान बढ़ा है। वे समूह की महिलाओं को भी खेती किसानी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गांव के उन्नत बागवानी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को उद्यानिकी विभाग से भिण्डी बीज प्राप्त हुआ। वे मल्चिंग विधि से खेती कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने हल्दी, अदरक एवं मुनगा बीज उत्पादन कर कृषि विभाग की आत्मा योजना में बीज विक्रय किया है। समूह की अध्यक्ष भुनेश्वरी वर्मा, सचिव श्रीमती मंजू वर्मा, सदस्य सरस्वती, धनेश्वरी, ममता, उर्मिला देवांगन, तुलेश्वरी, लुकेश्वरी वैष्णव, चित्ररेखा, अनिता यादव एवं मीना बाई वर्मा खेती कार्य कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here