विकासखंड छुरिया स्थित एकमात्र महाविद्यालय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय में शिक्षा सुविधाओं के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है जिससे महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी सालों साल होती जा रही है ,किंतु सीट सीमित होने के कारण विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू जी ने तुरंत शिक्षा मंत्री जी बात कर कॉलेज के सीटो के वृद्धि के संबंध में चर्चा की, जिसपर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी ने उच्च शिक्षा आयुक्त को सीटों में वृद्धि करने का आदेश दिया जिसके बाद रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय के बीए में 165,बीएससी में 80,एमए ए हिंदी साहित्य में 30 सीटों में वृद्धि की गई है जिससे क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी,इस प्रयास हेतु कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डुमेश्वर साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनभागीदारी समिति सदस्य रितेश जैन,कॉलेज प्राचार्य श्रीमती सुषमा चौरे,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा,महामंत्री चुम्मन साहू,जनभागीदारी समिति सदस्य ललित साहू,राम साहू,पूरण नेताम,सोनू खान,शशि खिलाड़ी,रामनाथ सिन्हा,चन्द्रिका वर्मा,हीरा बंधे,शिखर अग्रवालसरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू,विपिन यादव,प्राध्यापक राजेन्द्र शर्मा,एच एस भाटिया,संजीव गुप्ता,पार्षद,राधे ठाकुर,सुनील लारोकर,मनोज यादव,शोएब खान,परमेश्वर ठाकुर,लक्ष्मी यादव,शकील कुरैशी,विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा,प्रकाश शर्मा,जनपद सदस्य कन्हैया कोले,हेमलता बंजारे,प्रतिमा साहू के साथ साथ समस्त क्षेत्रवासियों व विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री माननीय उमेश पटेल व विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।।।



