Home समाचार राम मंदिर के बाद शनि मंदिर को लेकर विवाद

राम मंदिर के बाद शनि मंदिर को लेकर विवाद

78
0

खैरागढ़ (दावा)। नगर के राम मंदिर का विवाद अभी सुलझा नहीं, कि धरमपुरा स्थित शनि मंदिर का विवाद सामने आ गया है। शनि मंदिर समिति के सचिव गणेश राम सिन्हा ने समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर बिना पूछे पैसों का लेनदेन और मनमानी करने का आरोप लगाया है।
आज सुबह मंदिर परिसर में आगामी सात अक्टूबर से आयोजित होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर आज मंदिर समिति की बैठक आहूत की गई थी जिसमे बैठक के बाद समिति के सचिव और सदस्यों के बीच जारी विवाद खुलकर सामने आ गया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर कई आरोप लगाये। बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी 17 अक्टूबर को सार्वजनिक मीटिंग कर मंदिर समिति का पुर्नगठन करने का निर्णय लिया है।

शनि मंदिर समिति के सचिव गणेराम सिन्हा ने बताया कि वो सालों से सपरिवार मंदिर की सेवा करते आये हैं। इसी आधार पर वो चार साल से मंदिर समिति से एक कॉम्पलेक्स की मांग कर रहा है।लेकिन समिति के सदस्यों ने आज तक उसे कॉम्पलेक्स नहीं दिया है। सचिव ने बताया कि उसे अब कॉम्पलेक्स नहीं चाहिए। वे अब मंदिर के बाहर निर्मित कॉम्लेक्स को तोडक़र भव्य शिव मंदिर बनवाना चाहता है। सचिव गणेराम सिन्हा ने आगे बताया कि समिति का बैंक खाता अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव के नाम पर है। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर बिना बताये पैसों का लेनदेन करने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रामाधार रजक ने बताया कि नवरात्रि के संबंध में बैठक रखी गई थी। मंदिर के पुजारी को कॉम्लेक्स दिया गया है। कुछ सदस्यों द्वारा पुजारी से कॉम्लेक्स खाली कराने की मांग की जा रही है। मामूली विवाद था। आगामी 17 अक्टूबर को समिति की बैठक रखी गई है, जिसमें समिति का पुनर्गठन व आय—व्यय का लेखा—जोखा प्रस्तुत किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here