Home छत्तीसगढ़ प्रायोजित दबिश में मात्र आठ जुआरी पकड़ाए!

प्रायोजित दबिश में मात्र आठ जुआरी पकड़ाए!

57
0
image description


डोंगरगाँव(दावा)। थाना क्षेत्र में इन दिनों जुआ फड़ की बाढ़ की आ गई है वहीं मीडिया में खबर के वायरल होते ही पुलिस की आंख खुली और प्रायोजित दबिश देकर आठ जुआरियों को पकडक़र खानापूर्ति कर दी है.
जानकारी के अनुसार दबिश के दौरान जुएं के फड़ में मेला लगा था और लगभग 50 से अधिक जुआरी वहाँ मौजूद थे। इनमें से 15 से अधिक जुआरियों को पकड़े जाने की खबर थी परन्तु मात्र 8 आरोपियों के विरूद्ध ही किये कार्यवाही जाने की खबर है, वहीं गुरूवार को हुए छापे के दौरान 12 से अधिक दुपहिया वाहनों की जब्ती पुलिस के व्दारा किया गया था जिन्हें पिकअप में भरकर थाने लाया गया था, परन्तु सुबह होने के पूर्व ही वाहनों को सुपुर्द किया गया या उसे जब्ती में शामिल ही नहीं किया गया। इसकी पुष्टि किये गए एफआईआर में साफ है, जिसमें आठ जुआरियों से कुल 20 हजार 9 सौ रूपये की जब्ती दिखाई गई है जबकि वाहनों का कोई भी उल्लेख नहीं है।
ज्ञात हो कि ऐसे मामलों में पूर्व में पुलिस के व्दारा वाहनों व आरोपियों के पास मौके पर मौजूद मोबाईल व अन्य संपत्तियों की भी जिनका जुएं में दांव के बतौर उपयोग संभव है किया जाता था, परन्तु ऐसे किसी चीज का एफआईआर में उल्लेख नहीं किया जाना पुलिस की कार्यवाही में अनेक सवाल खड़े करते हैं ।


इसलिए उठ रहे पुलिस पर सवाल?
डोंगरगाँव पुलिस द्वारा बीते गुरूवार को शाम पांच बजे ग्राम जंतर खार में पहाड़ी के पास चल रहे जुआं फड़ में दबिश दी गई थी जहाँ किसी प्रकार के सार्वजनिक यातायात के साधन सुविधा नहीं है ऐसे में वहाँ डोंगरगाँव, बगदई, राजनांदगांव, पेन्ड्री, खुज्जी, कोकपुर व अन्य स्थानों से आरोपी जुएं के फड़ तक कैसे पहुंचे होंगे? पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए आरोपियों की संख्या पंद्रह से अधिक थी, जिन्हें तीन बार में पुलिस थाने लेकर पहुंची थी । परन्तु कार्यवाही सिर्फ आठ लोगों पर हुई । वहीं वाहनों के मामले में पूछे जाने पर छापे में शामिल एक पुलिस कर्मी ने अनभिज्ञता जताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया जबकि वाहनों को पिकअप में थाने लाने की बात स्वयं पुलिसकर्मियों ने मीडिया को दी ।

गोलू को है राजनीतिक संरक्षण?
गुरूवार को जुआ अड्डे में हुई दबिश में दो गोलू नामक दो व्यक्तियों के नाम सामने आये थे, जिनके व्दारा लंबे समय से जुआ और शराब का अवैध कारोबार बेखौफ संचालित किया जा रहा है, वहीं पुलिस भी कार्यवाही के बजाए मौन सहमति देने में लगी रहती है। ऑफ द रिकार्ड जानकारी के अनुसार गोलू को सत्ता पक्ष के एक कद्दावर नेता का वरदहस्त है, जिनके संरक्षण में यह कारोबार बेखौफ रूप से संचालित है, जिसमें क्षेत्र के अनेक युवा बर्बाद हो रहे हैं।


जुए में कौन-कौन पकड़े गए?
पुलिस की दबिश में पकड़े गए जुआरियों में अब्दुल सुल्तान पिता अब्दुल अंसारी उम्र 39 साल निवासी वार्ड नं. 13 डोंगरगांव, चेतन साहू पिता परमानंद साहू उम्र 24 साल निवासी आसरा, जितेन्द्र कुमार पिता शत्रुहन लाल साहू उम्र 30 साल निवासी करियाटोला, राकेश साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 38 साल निवासी गौरी नगर राजनांदगांव, सब्दुर कुरैशी पिता सप्तार कुरैशी उम्र 34 साल निवासी पेण्ड्री वार्ड नं0 20 राजनांदगांव, धनंजय गिरी पिता राकेश गिरी उम्र 31 साल निवासी राजा खुज्जी, धमेन्द्र साहू पिता जनक साहू उम्र 33 साल निवासी बगदई, गोलू सिन्हा पिता महेश सिन्हा उम्र 37 साल निवासी कोकपुर शामिल हैं, जिन्हें अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया और मुचलके पर रिहा भी कर दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here