राजनांदगांव(दावा)। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व संरक्षक योगेश अग्रवाल ने आज व्यापारी एकता पेनल के प्रदेश के सभी प्रत्याशियों की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी प्रत्याशियों को आव्हान किया कि करोना संक्रमण काल में व्यापारी हित में अपने स्तर पर प्रयास करें प्रत्येक जिले में कोविड पेशेंट की मदद के लिए 5 लोगों की समिति गठित करें। जरूरत पडऩे पर हमें आवाज दें। श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हित में वह सदैव तत्पर रहेंगे किसी भी तरह की समस्या में वे सदैव ही व्यापारी के साथ खड़े रहेंगे।
बैठक में सभी व्यापारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसमें यह भी कहा गया कि 19 अप्रैल के पश्चात अब और लॉकडाउन न किया जाए कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक 2 दिन का पूर्ण लाभ डाउन किया जा सकता है जिससे संक्रमण की चेन टूटेगी लेकिन 5 दिन सभी प्रतिष्ठान खुले रखे जाएं और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व्यापारी स्वयं भी करें औरों को भी कराएं तभी हम संक्रमण के इस महत्वपूर्ण दौर से उबर सकते हैं, आज की इस वर्चुअल बैठक में एक महत्वपूर्ण सुझाव यह आया कि लॉकडाउन के समय में ऑनलाइन बाजार को भी पूरी तरह से बंद होना चाहिए। बैठक में व्यापारी एकता पेनल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, राजेश वासवानी, निकेश बरडिया, हसमुखभाई रायचा, ज्ञानचंद बाफना, शरद चितलांगया, भीमन धनवानी, रूपचंद भीमनानी, अमर ललवानी सहित प्रदेश के सैकड़ों व्यापारी जुड़े हुए थे।



