Home समाचार योग दिवस पर ‘छग वर्चुअल योग मैराथन’ 21 को

योग दिवस पर ‘छग वर्चुअल योग मैराथन’ 21 को

95
0

राजनांदगांव(दावा)। कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून की सुबह 7 बजे से 22 जून की सुबह 7 बजे तक (24 घंटे) योगाभ्यास प्रोटोकाल के अनुसार छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में भाग लेने के निम्नानुसार कार्य करना होगा। छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन के अंतर्गत कार्यालय प्रमुख अपने समस्त कर्मचारियों का http://jansampark.cg.gov.in /yogwithchhattisgarh/registration.asp& लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीयन करना है। सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजीटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टी शर्ट प्रदान किया जाएगा। आवेदक को अपना पासपोर्ट फोटो साईज फोटो के साथ तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायाम, बंध अथवा मुद्रा) 5 मिनट का योगासन करते हुए अपना फोटो, वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। वीडियो संदेश में यह बताना होगा कि कैसे योग कियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया। विडियो क्लिप 15 जून तक भेजना होगा। 21 जून को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले सामान्य योग प्रोटोकाल की जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी विवरण सोशल मिडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध है। आयोजन का सीधा प्रसारण 21 जून की सुबह 7 बजे से 22 जून की सुबह 7 बजे तक (24 घंटे) छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समाज कल्याण संचालनालय के फेस बुक पेज एवं यू-टयूब चैनल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के द्वारा 15 जून तक भेजे गये विडियो क्लिप का प्रत्येक जिले के लिए एक घंटे का समय दिया गया है।
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिक से अधिक (15 से 20 लाख) हितग्राहियों का लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिले को 80 हजार का लक्ष्य दिया गया है। आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने स्वयं का एवं आपके अधिनस्थ समस्त कर्मचारियों का दिये गये लिंक में पंजीयन कर क्रमांक 2 एवं 3 अनुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here