Home खेल जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड

जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड

60
0


टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में भारत के जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने आज पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। सुमित की इस जीत के साथ ही भारत के मेडल की संख्या 7 हो गई है। सडक़ हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले सुमित फाइनल में बेहतरीन फॉर्म में थे। एक के बाद एक उन्होंने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। पहले उन्होंने 66.95 मीटर दूर भाला फेंक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। फिर अपनी दूसरी ही कोशिश में 68.08 मीटर के स्कोर से अपना ही वर्ल्ड रेकॉर्ड सुधारा। पांचवीं कोशिश में इससे भी बेहतर थी। 68.55 मीटर के स्कोर के साथ सबसे आगे निकल गए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अवनि ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। छठे दिन यानी आज भारत के अन्य मुकाबलों में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं।


सिंहराज अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों का आज सातवां दिन है। मंगलवार को भी भारतीय खिलाडिय़ों से कई पदकों की उम्मीद है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है। टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में निशानेबाज सिंहराज अधाना ने भारत को 8वां मेडल दिलाया है। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले सिंहराज अधाना ने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 39 साल के सिंहराज अधाना स्॥1 केटेगरी में खेल रहे थे। टोक्यो में आयोजित हो रहे पैरालिंपिक्स में सोमवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा था। बीते दिन भारत ने 2 गोल्ड सहित 5 मेडल अपने नाम किए थे और आज के दिन की शुरुआत भी शानदार देखने को मिली। 10 मीटर एयर पिस्टल स्॥1 के फाइनल में 39 वर्षीय सिंहराज अधाना ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। अधाना 216.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हौंग जिंग के खाते सिल्वर मेडल आया। हालांकि, एलिमिनेशन राउंड में मनीष ने सभी को निराश किया और 135.8 अंक के साथ बाहर हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here