० जिला स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा में स्पर्श खंडेलवाल ने बाजी मारी
० संस्कारधानी को गौरवान्वित करने वाले 11 खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान
राजनांदगांव(दावा)। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के नवीन आडिटोरियम में स्व. विजयलाल जी गोलछा स्मृति आयोजित जिला स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा में प्रतिभावना खिलाड़ी स्पर्श खंडेलवाल ने बाजी मारी व अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत कर 5 हजार रूपये का नगद पुरस्कार ट्र्राफी पर कब्जा किया। पिछले तीन दिनों से चले आ रहे इस शतरंज प्रतियोगिता में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से पहला से आठवें तक स्थान पर कब्जा करने वाले खिलाडिय़ों को महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के हाथों पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। महापौर श्रीमती देशमुख ने प्रतियोगिता में भाग लिए 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के शतरंज खिलाडिय़ों को उनके प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज के इन नामी खिलाडिय़ों ने संस्कारधानी नगरी के नाम से मशहुर राजनांदगांव को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने श्रेष्ठ प्रदर्शनों से केवल गौरवान्वित किया अपितु जीत दर्ज कराकर इस शहर का नाम रौशन भी किया है। उन्होंने शतरंज खेल के प्रदेश सचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा को शतरंज खिलाडिय़ों के लिए अच्छा प्लेट फार्म बताया तथा कहा कि इस मंच के माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है। इसी तरह मधुसूदन यादव ने सभी शतरंज खिलाडिय़ों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उन्हें सतत् रूप से आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
स्पर्धा कार्यक्रम के मार्गदर्शक सूरज बुद्धदेव व अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने बताया कि उक्त जिला स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज आर्बिटर व उनकी टीम के निर्णायकत्व में शहर के स्पर्श खंडेलवाल को पहला स्थान दिया गया जिसमें उन्हें मुख्य अतिथि के हाथों 5 हजार रूपये नगद स्मृति चिन्ह व प्रशास्त्र पत्र प्रदत्त की गई। दूसरे स्थान में डोंगरगांव के धीरज नागवानी रहे इन्हें तीन हजार रूपये व स्मृति चिन्ह सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर सपन कुमार रहे इन्हें मुख्य अतिथि के हाथों 2 हजार रूपये नगद व प्रशस्ति पत्र सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चौथे स्थान पर अंशुल मिश्रा, पांचवे पर शुभम सोनी, छठवें पर श्री हरि सातवे पर संदीप ललवानी तथा तथा आठवें स्थान पर अविरल साहू रहे, इन्हें भी नगद राशि स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार पुरूषोत्तम लाल, राशि वारूडकर, अमल चौबे, खुशप्रीत बग्गा को दिया गया। इसी तरह आयोजन समिति द्वारा शतरंज के खेल में राजनांदगांव का गौरव बढ़ाने वाले 11 खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें से स्पर्श खंडेलवाल, प्रणव बुद्धदेव, रणवीर भट्टी, राशि वारूडक़र, गिरीश डाकलिया, भावी भंसाली, ओस गुप्ता, अंशुल मिश्रा, श्रेयांश डाकलिया, नियति पारख, श्रेणिक डाकलिया के नाम प्रमुख है। इन खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि श्रीमती हेमा देशमुख व मधुसूदन यादव द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिलाषा के प्राचार्य दिलीप श्रीवास्तव ने किया। स्पर्धा के निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भीवगढ़े की टीम ने तीन दिवस खेले गये 9 राउंड के मैच के परिणामों की घोषणा की।
आयोजन समिति के आलोक बिंदल ने बताया कि तीन दिवसीय इस जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शतरंज संघ के सचिव योगश डाकलिया, जिला कान्ट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंगी, चार्टर एकांउटेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल कोठारी, अभिलाषा के अध्यक्ष संतोष बोद्दुन, सर्राफा एसोसिएशन के मनोज गोलछा, प्रवीण गोलछा, धीरज कोटडिय़ा, पार्षद ऋषि शास्त्री, एल्डरमेन प्रभात गुप्ता, युवा व्यवसायी शैलेश बुद्धदेव, नेहा गुप्ता, दिग्विजय कालेज के प्रोफेसर एचएस भाटिया, कालेज के स्पोर्टस टिचर अरुण चौधरी आदि उपस्थित थे। बताया गया कि इस शतरंज स्पर्धा का इन्टरनेशनल स्तर पर रेटिंग हुई है। इसकी सफलता को देखते हुए आगामी दिनों राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा कराए जाने की संभावना बनती जा रही है। उक्त शतरंज स्पर्धा के तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने प्रोफेसर एच.एस. भाटिया, सूरज बुद्धदेव, जीडी वैष्णव, आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, संयोजक प्रियंक सोनी, श्रवण यादव, प्रशांत गुप्ता, समीर गजभिये, डोंगरगढ़ से ब्रजेश, बालोद से चंद्रभान तिवारी, कोषाध्यक्ष कमलेश सिमनकर, कार्यक्रम प्रभारी रजनीकांत बख्शी से लेकर उपाध्यक्ष आलोक बिन्दल, अनिश तिवारी, फणीन्द्र जैन (फन्दू), भोला यदु, राजा माखीजा, संतोष खंडेलवाल, अर्जुन वाधवानी, जग्गा यदु, हेमलाल साहू, महेश शर्मा, उमेश ककीरवार, विनोद टंडन, कार्यक्रम प्रभारी नागेश यदु सहित शुभम देवांगन, मनीष बरापा, अनुराग, गजेन्द्र आदि जुटे हुए है।



