राजनांदगांव (दावा)। रेलवे के मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक लेने के बाद कुछ ट्रेने प्रभावित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी ठहराव भी बनाए गए है। रेलवे के मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक लेने के बाद कुछ ट्रेने प्रभावित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी ठहराव भी बनाए गए है। रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के दुर्ग-गोंदिया-कलमना सेक्शन के बीच में डाउन व अप रेल लाइनों पर मेंटेनेंस ब्लॉक लिया जाएगा। जिसकी वजह से कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह काम 1 से 30 सितंबर तक हर शुक्रवार व शनिवार को 4 घंटे के लिए किया जाएगा। इस वजह से कुछ ट्रेन को निर्धारित समय से विलंब से रवाना किया जाएगा।
यह गाडिय़ां बीच में रहेगी नियंत्रित
मिली जानकारी के मुताबिक बीच में नियंत्रण होने वाली गाडिय़ों में 3 व 17 सितंबर को गेवरारोड से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08239 गेवरारोड-बिलासपुर स्पेशल को दुर्ग रेलवे स्टेशन में 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसी तरह 10 और 24 सितंबर को इतवारी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08240 इतवारी-बिलासपुर जाने वाली एक्सप्रेस को इतवारी से एक घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा सिग्नलिंग के काम को भी अपडेट किया जाएगा।
कुछ इस तरह से रहेगा ट्रेनों का रुट
राजेन्द्र नगर दुर्ग-राजेन्द्र नगर स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव बागदीहि और बामरा रेलवे स्टेशनों में व हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव बामरा रेलवे स्टेशन में दिया गया है। लगातार यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रबंधन ने इन गाडिय़ों का ठहराव 31 अगस्त तक किया था। जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2021 कर कर दिया गया है। अब यह ट्रेन इन स्टेशनों में 30 नवंबर तक रुकेगी। हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन में 6.54 मिनट पहुंचकर 6.55 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार दूसरी दिशा में भी अहमदाबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन बामरा रेलवे स्टेशन में 5.54 बजे पहुंचकर 5.55 बजे रवाना होगी। राजेन्द्रनगर ट्रेन बामरा स्टेशन में 12.09 बजे पहुंचकर 12.10 बजे रवाना होगी। इसी तरह विपरीत दिशा में भी दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन बामरा रेलवे स्टेशन में 14.08 बजे पहुंचकर 14.09 बजे रवाना होगी। दुर्ग स्पेशल ट्रेन बागदीहि रेलवे स्टेशन में 12.20 बजे पहुंचकर 12.21 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी राजेन्द्रनगर स्पेशव ट्रेन बामरा स्टेशन में 13.57 बजे पहुंचकर 13.58 बजे रवाना हो जाएगी।



