केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन काले कृषि कानून के खिलाफ देशभर के किसान तीनो कृषि बिलो को रद्द करने को लेकर कई महीनों से आंदोलनरत है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जारी किसान सत्याग्रह में किसान पिछले कई महीनों से बैठे थे इस किसानों पर देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे के गाड़ी चढ़ा देने की घटना कल घटित हुई जिससे 3 किसानों की दर्दनाक मृत्यु होगई जो कि अति निंदनीय है।
ज्ञात है देश के केंद्र व उत्तर प्रदेश की किसान विरोधी चेहरा किसी से छुपा नही है जिसका ताजा उदाहरण लखीमपुर खीरी घटना में मृतक के परिजनों व किसानों के भेंट करने जा रही प्रियंका गांधी जी को अभद्र व्यवहार कर रोकने का प्रयास किया वो निंदनीय है,भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार अपने सत्ता में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। देश के इतने बड़े मंत्री के बेटे सरेआम किसानों को अपने गाड़ी के नीचे दबा दिया ये तो सरेआम हत्या है ।
बावजूद इसके वहां की सरकार मूक बनी हुई है और इस घटना का विरोध कर रहे लोगों पर अत्याचार कर रही है।एक तरफ अपने आप को किसान हितैषी कहने वाले यूपी सरकार दोहरे चेहरों के साथ काम कर रही है। जो अपने अधिकारों की मांग करने वाले आम नागरिकों व किसानों पर अपने अधिकार का गलत प्रयोग कर रहे हैं।
मैं अन्नदाताओं पर हुए इस अत्याचार से आहत हूं और आंख बंद कर बैठे भारतीय जनता पार्टी वाली यूपी सरकार की निंदा करती हूँ।



