Home छत्तीसगढ़ पांडेटोला में बोर खनन ,कला मंच निर्माण की भूमिपूजन में पहुँची ...

पांडेटोला में बोर खनन ,कला मंच निर्माण की भूमिपूजन में पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू।।

83
0

।।जिला पंचायत सभापति ललिता कंवर ने कहा कि क्षेत्रों के विकास कार्यो के लिए मिलजुलकर कार्य करेंगे।।*


छुरिया। ग्राम पंचायत पांडेटोला में बोर खनन एवं कला मंच निर्माण का भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू थी। ग्रामवासियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ ,बैच, तिलक लगाकर स्वागत सम्मान अभिनंदन किया।

विधि विधान से पूजाअर्चना कर बोर खनन एवं कला मंच निर्माण की भूमि पूजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने बताया कि ग्रामीणों के मांग के अनुरूप उन्हें काम दिया गया हैं। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कार्य करेंगे।जिला पंचायत सभापति श्रीमती ललिता कवर ने कहा कि क्षेत्रों के विकास कार्यो के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। जिला पंचायत निधि से ग्राम पंचायत पांडेटोला के विकास कार्य के लिए बोर खनन व कला मंच निर्माण के लिए राशि स्वीकृति प्रदान किया गया हैं जिनका भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायतअध्यक्ष गीता घासी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, श्रीमती ललिता कवर जिला पंचायत सभापति, हिरेंद्र साहू अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, गोपाल साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल कुमारदा, घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, श्रीमती बिशाखा बाई पटेल सरपंच ,श्रीमती हेमलता साहू उपसरपंच ,दयाराम सिन्हा किसान संघ कोषाध्यक्ष, नकुल नेताम पूर्व जनपद सदस्य, लखन लाल पूर्व सरपंच ,धनुक राम नेताम ,चोवा राम आडील ,कुमार साहू, सोहन साहू युवा मोर्चा ,मनोज साहू, भूखन पटेल , मानिक पटेल, जैतराम समस्त पंच गण व ग्रामवासी एवं समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here