राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने 10 अक्टूबर को छुरिया छेत्र के ग्राम बेलरगोदी में कब्बड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ।
आयोजक समिति द्वारा मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू को पुष्पगुच्छ ,बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया ततपश्चात श्रीमती साहू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का हैं,जितना महत्व भोजन का है उतना ही महत्व खेल का भी हैं।जो व्यक्ति निशदिन व्यायाम,योगा और खेल खेलते हैं तो ऐसे व्यक्ति बीमार नहीं पड़ते है उनका शरीर हमेशा स्वास्थ्य रहता हैं।इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा साहू जनपद सदस्य छुरिया,श्रीमती चन्द्रिका वर्मा पूर्व सरपंच,घासी राम महामंत्री जिला किसान मोर्चा,गैदाटोला थाना प्रभारी अमृत लाल साहू,लेख राम बघेल सरपंच प्रतिनिधि पंडरीपथरा,मुरली वर्मा,गजेन्द्र सिंह माली शिक्षक,रामकुमार चन्द्रवंशी शिक्षक,सावंत राम चन्द्रवंशी,विजय साहू अध्यक्ष,अनीश कुमार उपाध्याय एवं आयोजक समिति के सदस्यगण व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।ततपश्चात ग्राम हर्राटोला के शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय राम चरित्र मानस कार्यक्रम में शामिल हुई ।आयोजक समिति द्वारा मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं अन्य अतिथियो का पुष्पगुच्छ ,तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि रामायण मानव जीवन का दर्पण है। भगवान श्रीरामचंद्र जी ने मानव जीवन जीने की सीख दी।उनके जीवन मे भी अनेक सुख दुःख आये उनके जीवन चरित्र को चरितार्थ करने की जरूरत है। श्रीमती गीता साहू ने सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी गैंदाटोला अमृत साहू जी, घासी साहू महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा, भग्गु कंवर उप सरपंच ग्राम पंचायत केसाल, त्रिलोचन साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, श्री दऊवा दास वैष्णव जी सेवानिवृत्त शिक्षक, कोमल साहू खोराटोला, सुनील सिंह साहू ग्राम प्रमुख ,नेमचंद पंच, लोकनाथ साहू, गोपाल राजू साहू, मोहन पन्द्रो ,दुर्जन ठाकुर, जामवंत साहू मंच संचालक ,अनूप साहू जी समाजसेवी मोहला एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।



