Home देश मां देखती रह गई, सीवर में समाया 4 साल का इमरान, दिल्ली...

मां देखती रह गई, सीवर में समाया 4 साल का इमरान, दिल्ली में खुले मैनहोल में गिरा बच्चा; रेस्क्यू जारी

6

दिल्ली में एक खुले मैनहोल ने चार साल के मासूम इमरान की जान खतरे में डाल दी है. बच्चा अपनी मां के साथ था और खेलते-खेलते सीवर के पास पहुंच गया. तभी अचानक वह खुले मैनहोल से नीचे सीवर में जा गिरा. मां के सामने ही उसका बेटा गहरे नाले में समा गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग बदहवास हैं और आसपास मौजूद लोग भी बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. लेकिन अब तक इमरान का कोई सुराग नहीं मिला है. चार साल के बच्चे के सीवर में गिरने की इस घटना ने एक बार फिर खुले मैनहोल और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली में खुले मैनहोल में गिरने वाला बच्चा कौन है?
दिल्ली में खुले मैनहोल में गिरने वाले 4 साल के मासूम बच्चे का नाम इमरान है जो खेलते समय अपनी माँ के सामने गहरे सीवर में गिर गया।

इमरान को बचाने के लिए कौन सी टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं?
इमरान के खुले सीवर में गिरने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं और बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली में इस घटना के बाद किस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं?
चार साल के बच्चे के खुले सीवर में गिरने की इस दर्दनाक घटना के बाद दिल्ली में खुले मैनहोल और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।