Home छत्तीसगढ़ गैदाटोला मे प्रसिद्ध संत श्री राम बालक दास जी का एक दिवसीय...

गैदाटोला मे प्रसिद्ध संत श्री राम बालक दास जी का एक दिवसीय प्रवचन संपन्न

81
0

गैंदा टोला में रविवार को संत श्री राम बालक दास जी का शुभ आगमन
हुआ
विशाल जुलुस आतिशबाजी जय जय श्रीराम के नारे से स्वागत किया गया
तत्पश्चात भजन मंडली के साथ
नगर भ्रमण किया गया

इस अवसर पर
उपस्थित श्रोता समाज को
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा जी आदिवासी जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एम डी ठाकुर जी वरिष्ठ नेता श्री चंद्रिका प्रसाद डडसेना जी
पप्पू महाराज जनपद अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव ने भी संबोधित किया

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रविंद्र वैष्णव जी
अपेक्स बैंक पूर्व डायरेक्टर श्री मिथिलेश दुबे जी विजय अग्रवाल
सरपंच प्रतिनिधि हनीफ कुरेशी मदन साहू कमल नारायण गुप्ता थाना प्रभारी श्री अमृत साहू श्री हरीश चंद टावरी पाटेश्वर परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|

छत्तीसगढ़ के संत राम बालक दास जी के द्वारा पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में सेवा सुरक्षा संस्कार के उद्देश्य को लेकर पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गठन गांव गांव में किया जा रहा है
इसी तारतम्य में गैदा टोला में भी
बुजुर्ग युवा साथी माताएं बहने एवं नन्हे मुन्ने बच्चे भी शामिल हुये
पाटेश्वर संस्कार वाहिनी द्वारा हर माह मे एक दिन विभिन्न समाज सेवा के कार्यक्रम आयोजित किया जायेगे

गैंदा टोला के कार्यक्रम में
सैकड़ों की संख्या में पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के कार्यकर्ता माताएं बहने भगवा ड्रेस में बैज बिल्ले के साथ पहुंचे

संत श्री राम बालक दास जी ने पूरे छत्तीसगढ़ में सद्भावना एवं शांति की स्थापना हेतु संस्कार वाहिनी से जुड़ने की अपील की है

पाटेश्वर परिवार द्वारा उक्त
कार्यक्रम में बुजुर्ग जनों श्रीमान लखन सोनी 95 वर्ष श्री अवध राम विश्वकर्मा 92वर्षएवं रामहित यादव 87 वर्ष को माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया
साथ ही प्रतिभाशाली छात्रा तमन्ना योगी एवं सौम्या त्रिपाठी का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया|
ज्ञात हो कि
पाटेश्वर संस्कार वाहिनी मे आज के कार्यक्रम में 101नये सदस्य
बने है

गैंदा टोला में
संत जी की सु मधुर भजन एवं ओजमयी वाणी सुनने को मिली
कार्यक्रम में आसपास के ग्रामो के धर्म प्रेमी जनता उपस्थिति रही

संतश्री राम बालक दास जी के सारगर्भित उद्बोधन एवं भजनों के साथ कार्यक्रम बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न हुआ|

सांध्य काल में भारत माता की आरती तत्पश्चात भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मनीष त्रिपाठी द्वारा किया गया
धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मनीष त्रिपाठी व कोमल साहू को संत श्री बालक दास जी के साथ साथ लोगों ने बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here