Home ज्योतिष 19 नवंबर को लगेगा सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानिए खास...

19 नवंबर को लगेगा सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानिए खास बातें

172
0

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने वाला है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात ये है कि ऐसा 580 साल बाद होगा, जब इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था, उसके बाद से अभी तक इतना लंबा चंद्र ग्रहण नहीं लगा है। चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। इसके अलावा यह उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण का समय व तिथि

चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने जा रहा है। यह भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:34 बजे शुरू होगा और शाम 5:33 बजे समाप्त होगा। खंडग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट होगी।
चंद्र ग्रहण मेष, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए लाभकारी होगा चंद्रग्रहण चंद्र ग्रहण मेष, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए लाभकारी होगा चंद्रग्रहण यह भी पढ़ें चंद्र ग्रहण की राशि और नक्षत्र कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण वृष और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए यह चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। वहीं वृष, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है।

चंद्र ग्रहण के कारण नहीं लगेगा सूतक
भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण है इसलिए ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा। ज्योतिषविदों की मानें तो भारत पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा. क्योंकि यह आंशिक यानी उपछाया ग्रहण है, तो सूतक काल नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here