Home समाचार शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ी : दीवार फांद कर नगदी आभूषण...

शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ी : दीवार फांद कर नगदी आभूषण ले गए चोर

66
0
image description

राजनांदगांव(दावा)। इन दिनों शहर सहित जिले भर में चोरी की घटना बढ़ गई है। शहर के वर्धमान नगर मौजूद गोदाम का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर द्वारा 95 हजार रूपये कीमत के इलेक्ट्रिानिक वायर की चोरी कर ली गई है। बताया जाता है कि गोदाम संचालक 11 जून को गोदाम में ताला लगाकर चला गया था। 13 जून की सुबह जब वह गोदाम पहुंचा तो सामने का ताला टूटा हुआ पाया। भीतर 5 कार्टून में रखे करीब 95 हजार के वायर को चोरों ने पार कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।

इसी तरह चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के अचानकपुर भाठापारा में अज्ञात चोर द्वारा सुने मकान में धावा बोलकर 70 हजार रूपये नगदी व 25 हजार रूपये के आभूषण की चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि मकान मालिक नीरज लहरे अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने डोंगरगढ़ गया था। लौटकर आने पर पता चला कि भीतर कमरे में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ है वही आलमारी में रखे नगदी व गहने चोरो द्वारा चोरी कर ली गई है बताया जाता है कि अज्ञात आरोपी घर के पिछले हिस्से की दीवार फांद कर घर में घुसा है और वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है। इधर डोंगरगढ़ में रेल्वे चौक मुख्य मार्ग दुर्ग मंदिर के सामने चोरों ने अनाज किराना दुकान का ताला तोडक़र 7-8 हजार रूपये के चिल्हर, मोबाइल एवं चार्जर कुल मिलाकर 10 हजार रूपये की चोरी कर ली है। राजकुमार नरेडी के दुकान में पहले भी दो बार चोरी होने के अलावा दो बार चोरी का प्रयास हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here