Home Uncategorized ग्राम सरेखा-बेंदरची में गौ अभ्यारण निर्माण के लिए बैठक का हुआ आयोजन

ग्राम सरेखा-बेंदरची में गौ अभ्यारण निर्माण के लिए बैठक का हुआ आयोजन

25

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम जिले के ग्राम सरेखा-बेंदरची में गौ अभ्यारण का निर्माण होने जा रहा है। इस गौ अभ्यारण के निर्माण एवं विकास को लेकर गौ अभ्यारण परिसर में आज एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गौ अभ्यारण की आधारभूत सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा गौ अभ्यारण में सुगम आवागमन, स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल, व्यापक स्तर पर पौधरोपण, समुचित बॉन्ड्रीवाल निर्माण, भू-भाग की सुरक्षा, पशुओं की देख-रेख, नियमित पैरा संकलन, पैरादान एवं रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गौ अभ्यारण को स्वावलंबी एवं दीर्घकालीन संचालन के लिए भविष्य में अपनाई जाने वाली कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों सरेखा, जैतपूरी, बेंदरची के जनप्रतिनिधि, श्री नितेश अग्रवाल, श्री लोकचंद साहू, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं उपमुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों ने गौ अभ्यारण में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के शीघ्र पूर्ण किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे गौ अभ्यारण के संचालन एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं, साथ ही क्षेत्र में पैरादान, चारा संग्रहण एवं पौधरोपण जैसे कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करें।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार गौ अभ्यारण के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाना है। जिससे आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु संरक्षण को मजबूती मिल सके। गौ अभ्यारण के निर्माण से क्षेत्र में न केवल गौवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार एवं ग्रामीण सहभागिता को भी नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here