धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगरेल से दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन भटगांव रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक यानी 40 से ज्यादा लोग सवार थे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। पिकअप के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।





