Home samachar राजनांदगांव: समाजसेवी शारदा तिवारी को मिलेगा ‘राजनांदगांव रत्न’ सम्मान, बागेश्वर धाम उत्सव...

राजनांदगांव: समाजसेवी शारदा तिवारी को मिलेगा ‘राजनांदगांव रत्न’ सम्मान, बागेश्वर धाम उत्सव हॉल में होगा भव्य आयोजन…

13

राजनांदगांव: संस्कारधानी राजनांदगांव में सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं समाजसेवी, धर्मसेवी और अधिवक्ता शारदा तिवारी को इस वर्ष प्रतिष्ठित ‘राजनांदगांव रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। यह भव्य सम्मान समारोह आज, 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक बागेश्वर धाम उत्सव हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 31 समाजों, महिला मंडलों, संस्थाओं, जनसेवकों और गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:

संस्कार ज्ञान प्रवचन (दोपहर 3:00 बजे से): पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल व संस्कार सेवा नवरात्र महोत्सव के तहत पंडित विनोद बिहारी गोस्वामी जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों को ‘संस्कार ज्ञान प्रवचन’ का लाभ प्राप्त होगा।

‘राजनांदगांव रत्न’ सम्मान समारोह (संध्या 4:00 बजे): संस्कारधानी में ‘बुआ जी’ एवं ‘दीदी’ के नाम से विख्यात, पूर्व पार्षद और अधिवक्ता शारदा तिवारी को उनकी लंबी सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के लिए 31 विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

भक्ति गरबा महोत्सव (संध्या 5:00 बजे): माता की आराधना में महिलाओं की टोली द्वारा भव्य भक्ति गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

महाआरती एवं भंडारा: संध्या गोधूलि बेला में मां बमलेश्वरी देवी की दीप महाआरती, कन्या पूजन और महाप्रसाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:

संयोजक: पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, सौरभ खंडेलवाल, मयंक कृष्णा शर्मा, संदेश जैन, योगेश साहू, सूरज गुप्ता।

अध्यक्ष व सचिव: अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सचिव महेश शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती मधु खंडेलवाल, सचिव प्रज्ञा गुप्ता।

संरक्षक: डी. सी. जैन, सोहनलाल गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, रामावतार जोशी, हरजीत भाटिया, शैलेन्द्र तिवारी, सौरभ गुप्ता, अजय गुप्ता।

प्रचार प्रमुख: अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव।

समस्त आयोजन समिति ने नगर के सभी समाज, महिला संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here