Home samachar विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर...

विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मुधुसदन यादव ने नागरिको को विजयादशमी पर्व की दी बधाई…

14

राजनांदगांव । छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव के विधायक डाॅ रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर  मधुसूदन यादव ने नागरिको को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनेको अनेक शुभकामनाएं देते हुये बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व को उमंग एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
विधायक डाॅ. सिंह,सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने शुभकामनाए संदेश में कहा कि सनातन धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी या दशहरा पर्व विशेष महत्व रखता है। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है. इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होेंने कहा कि राम ने लंकापति रावण से 9 दिनों तक युद्ध के बाद नवरात्रि के दशवें दिन यानि कि दशहरा के दिन रावण का वध किया था. इस दिन को भगवान राम की विजय के रूप में भी मनाया जाता है. भारतीय संस्कृति में राम को एक आदर्श पुरुष के रूप में देखा जाता है। इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है।

निगम अध्यक्ष  टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम,नेता प्रतिपक्ष  संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती, राजा माखीजा, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू सहित वरिष्ठ साभापति श्रीमती खेमीन यादव,कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल,अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं सेवक राम उइके तथा पार्षदों एवं नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को इस प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये बुराई का त्याग कर भगवान राम के आदर्शो पर चलने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here