Home samachar अंबागढ़ चौकी में धूमधाम से मना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस…

अंबागढ़ चौकी में धूमधाम से मना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस…

12

भव्य पथ संचलन व शस्त्र पूजन संपन्न

आज की पीढ़ी संस्कार से कम इंस्टाग्राम से ज्यादा चल रही है- प्रशांत
​

अंबागढ़ चौकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर अंबागढ़ चौकी नगर में संघ का स्थापना दिवस, पारंपरिक शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन का आयोजन हर्षोल्लास व अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहीरवार समाज के बीरबल खरे तथा खंडेलवाल समाज ईश्वर चंद खण्डेलवाल उपस्थित रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संपर्क प्रमुख प्रशांत सोनी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।


​कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की परंपरा अनुसार विधिवत शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रशांत सोनी ने संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज को संगठित रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि, आज की पीढ़ी संस्कार से कम इंस्टाग्राम से ज्यादा चल रही है जो आने वाली पीढ़ी और समाज के लिए घातक बताया। उन्होंने सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि बीरबल खरे ने भी समाज में एकता और बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि, आज समाज को सहयोग से बढ़कर सम्मान की आवश्यकता है।

​कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह हुआ स्वागत
​बौद्धिक कार्यक्रम के पश्चात संघ का अनुशासित पथ संचलन कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुआ। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवक कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों के अनुशासन ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

​पथ संचलन नगर के विभिन्न मुख्य चौराहों और मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंडी प्रांगण पहुंचा, जहां विधिवत प्रार्थना के साथ इसका विसर्जन हुआ। इस सन्दर्भ में जिला प्रचार प्रमुख प्रेम गोस्वामी ने बताया कि, संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव के अवसर पर अं चौकी नगर में निकाले गए पथ संचलन के संचलन मार्ग पर नगरवासियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन में सह विभाग संघचालक उम्मेद देवांगन, जिला संघचालक चिंता राम नायक, सह जिला संघ चालक मनहरन पिथौरा, खंड संघचालक सर्वेश्वर ठाकुर, नगर संघचालक सतीश खण्डेलवाल जिला कार्यवाह अनुज तुलावि सह कार्यवाह नीलकंठ कोमरे नगर से विजय वैष्णव, तुलसी वर्मा, विजय ठाकुर, भजन साहू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति और नगरवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here