कमर्शिल LPG सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की वृद्धि कर दी गई है. कीमत में वृद्धि के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम अब ₹2820 हो गया है. इसके साथ ही देश के तमाम महानगरों और अन्य शहरों के रेट भी सामने आ गए हैं. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इससे आमलोगों को एक तरफ तो राहत मिली है, दूसरी तरफ से आफत भी मिली है. कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो सकता है. बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी.
इससे पहले 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में तकरीबन 1000 रुपये की वृद्धि की गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. इससे इसकी कीमत 3000 रुपये के पार चली गई थी. इसके बाद एक बार इसकी कीमतों में कमी भी की गई थी. अब एक बार फिर से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दम में 10 रुपये का ईजाफा किया गया है. अब होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट वालों की लागत बढ़ जाएगी. संभव है कि अब बाहर लंच, डिनर या फिर ब्रेकफास्ट करना भी महंगा हो जाए.
जानें किस शहर में कितना बढ़ी कीमत
कारोबारियों को झटका लगा है. तेल कंपनियों ने रविवार 1 नवंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली में सिलेंडर 10 रुपये महंगा होकर 2,820 रुपये का हो गया है. हालांकि, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरों के मुताबिक, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़कर 2,774.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2,964 रुपये पहुंच गई है. चेन्नई में सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा होकर 2,994.50 रुपये का हो गया है.
पटना से लखनऊ और बेंगलुरु में भी बढ़े दाम
बेंगलुरु में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़कर 2,908 रुपये हो गई है. वहीं, पटना में इसकी कीमत 10 रुपये बढ़कर 3,110.50 रुपये और लखनऊ में 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2,942.50 रुपये हो गई है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ने की संभावना है. इन क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए बड़े सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत में इजाफा हो सकता है.




