शाला भवन की मांग लेकर पहुंचे भोथली एवं तोतलभर्री के ग्रामवासी, महापौर मधुसूदन ने किया समाधान
महापौर मधुसूदन यादव के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए ग्रामवासी, धरना प्रदर्शन को किया स्थगित
राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने आज मोतीपुर स्थित अपने निज निवास पर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम तोतलभर्री एवं भोथली से पहुॅचे जनप्रतिनिधियां एवं ग्रामवासियांें के समस्या का समाधान किया। उक्त दोनो ग्रामों में शाला भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षित करने के उद्देश्य से सार्वजिक रूप से चक्काजाम व धरना प्रदर्शन का मन बना लिया था, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को प्राप्त हुई। उन्होंने प्रकरण पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए ग्राम भोथली एवं तोतलभर्री के ग्रामवासियों को वार्ता के लिये प्रातः अपने घर पर आमंत्रित किया था।
महापौर मधुसूदन के निवास पर चर्चा करने ग्राम भोथली से पहुुॅचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्यतः भोजराज वर्मा, कालेश्वर साहू, अजय मेश्राम, मनोज निषाद गीतू कँवर, राजेंद्र यादव, सीताराम साहू, गोविन्द साहू, बेनुराम पुर्राम, संतोष यादव, रमेश बैगा राजेश तिवारी, रामसिंग ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने महापौर को अवगत कराया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोथली का भवन अत्यंत जर्जर हो गया है, एवं बारिश के मौसम में यहॉ स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के समय से ग्रामवासियों द्वारा मिडिल स्कूल भोथली के जीर्णाेद्धार एवं नवनिर्माण हेतु शासन प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया जा रहा है, किन्तु आज पर्यन्त कोई समाधानकारक हल नहीं निकला है, जिससे विवश होकर ग्रामवासियों ने अपने स्तर पर बैठक पश्चात् सार्वजनिक रूप से धरना देने एवं चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तोतलभर्री से पहुॅचे प्रतिनिधिमंडल में शामिल जैन कुमार मेश्राम, अनिल सिन्हा, तेजराम छेदइया, कन्हैया मंडावी सरपंच प्रतिनिधि, गंगूराम मंडावी ग्राम पटेल, दुर्गेश वर्मा, रामाधार, चंद्रकुमार वर्मा, द्विवेदी मरकाम, प्यारी मंडावी, बहादुर नेताम ने प्राथमिक शाला भवन निर्माण की मांग को लेकर महापौर से चर्चा की । उन्होंने महापौर को अवगत कराया कि ग्राम तोतलभर्री स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन को अत्यंत जर्जर एवं अनुपयोगी होने की वजह से ध्वस्त कर दिया गया है किन्तु नये प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामवासियों द्वारा सामाजिक भवन के एक कमरे में शासकीय प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा है, और नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासियों द्वारा 25 नवम्बर को चक्काजाम एवं धरनाप्रदर्शन करने की तैयारी है। ग्राम तोतलभर्री में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिये भी ग्रामवासियों ने महापौर से आग्रह किया।
स्कूली बच्चों की शिक्षा से संबंधित दोनों मामले की गंभीरता को समझते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगॉव प्रवास बघेल को अपने घर पर बुलवाकर, ग्रामवासियों की मौजूदगी में उनसे विचार विमर्श के उपरान्त, समस्याओं के त्वरित निदान हेतु यथोचित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। महापौर ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा उपरान्त पूर्व माध्यमिक शाला तोतलभर्री तथा शासकीय प्राथमिक शाला भोथली हेतु प्रत्येक शाला में चार-चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण का आश्वासन दिया, जिसमें से 2 कक्ष डी.एम.एफ. मद से और 2 कक्ष व्ही0बी0जी0रा0म0जी0 के तहत निर्माण हेतु आश्वासन दिया। श्री यादव ने ग्राम तोतलभर्री में एक अतिरिक्त ट्यूटर (अतिथि शिक्षक) की व्यवस्था हेतु भी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। पश्चात् महापौर ने ग्राम भोथली एवं तोतलभर्री के उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को भी समझाईश देकर अपना प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित करने की बात कही। राजनांदगॉव महापौर के त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट होकर दोनों प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित रखने की बात पर सहमति व्यक्त की है।




