Home छत्तीसगढ़ विधानसभा, लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सोशल मीडिया की नगरीय निकाय चुनाव...

विधानसभा, लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सोशल मीडिया की नगरीय निकाय चुनाव में रही धमक

70
0

० कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
राजनांदगांव (दावा)। जिला भाजपा मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी गिन्नी चावला ने कहा भाजपा सोशल मीडिया विगत 2 वर्षों से अत्यंत आक्रामकता के साथ काम करकर रहा है। जिसका सीधा असर विधानसभा-लोकसभा चुनाव के साथ-साथ नगरीय निकाय चुनाव में भी देखा गया है। सोशल मीडिया टीम ने नगरीय निकाय चुनाव में अत्यंत मेहनत की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही कांग्रेस के झूठे वादों से जनता को बचाया है।
जिला भाजपा मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी गिन्नी चावला, जिला सोशल मीडिया टीम में ईशान शर्मा, हर्ष अग्रवाल, अभिषेक सेन, कबीर साहू एवं सोशल मीडिया की पूरी टीम रोज़ चर्चा कर वार्डवार मुद्दे तैयार करते थे, इस हेतु भाजपा कार्यालय में एक वार रूम बनाया गया और कांग्रेस की सोशल मीडिया में चल रही गतिविधियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही थी। भाजपा सोशल मीडिया से जारी कार्टून रील और ग्राफि़क्स जन-जन तक कैसे पहुंचे, इस हेतु इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक व व्हाट्सएप के साथ-साथ अन्य टूल्स का उपयोग किया गया। जिसका परिणाम आज के ऐतिहासिक रिजल्ट के रूप में लोगों के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here