Home छत्तीसगढ़ ( अंबागढ़ चौकी)जंगल में पेड़ के सहारे लगाई फांसी, मामला ग्राम...

( अंबागढ़ चौकी)जंगल में पेड़ के सहारे लगाई फांसी, मामला ग्राम बेलरपुर दोड़के का

166
0


अंबागढ़ चौकी. चिल्हाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलरपुर निवासी नाबालिग छात्रा का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला. छात्रा सप्ताह भर पूर्व घर से बिना कुछ बताये निकल गई थी. आज उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. छात्रा ने फांसी क्यों लगाई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
चिल्हाटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलरपुर के जंगल में आज सुबह एक युवती का शव पेड़ के सहारे फांसी पर लटका मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ग्राम बेलरपुर दोड़के निवासी हेमलता पिता रूपसिंह कोरचा उम्र लगभग 16 वर्ष के रूप में की गई है. मृतका के परिजनों द्वारा दिये गये बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि हेमलता मिर्गी रोग से पीड़ित थी. आशंका जताई जा रही है कि संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह गत 9 नवंबर को घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गई थी. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही छात्रा की मौत के कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here