राजनांदगांव (दावा)। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले को अत्यंत दुखद, पीढ़ादायक, दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस हृदयविदारक घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री राजपूत ने कहा की कल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला देश को चुनौती देने वाला है, यह अत्यंत दुखद दुर्भाग्यपूर्ण है की आतंकियों ने पर्यटकों से राज्य पूछा ना भाषा पूछी ना जाति पूछी और धर्म पूछकर निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्याएँ कर इंसानियत की हत्या की है।
देश में चाहे जम्मू कश्मीर हो या बंगाल हो केवल हिन्दूओं को ही निशाना बनाया जा रहा है जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा की पुरे देश की एक ही मांग और भावना है की इस कायराना हमले में शामिल आतंकियों को उनके किए की सजा दी जाए।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चल बहुत मजबूत सरकार है और लगातार अलगाववाद, नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ लड़ते हुए उनके पुरे खात्मे के लिए कार्य कर रही है और 2014 से जब से नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से जब-जब ऐसी कोई आतंकी घटना होती है तो सरकार उसका मुहतोड़ जवाब देती है, उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक एवं पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के लॉन्चिंग पेड पर हमले कर आतंकियों को मौत के घाट उतारकर बदला लिया गया।
श्री राजपूत ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए इस हमले में मारे गए निर्दोष हिन्दूओं के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके साथ होने की बात कही है।
श्री राजपूत ने कहा कि राहत की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरा स्थगित कर वापस भारत लौटते ही एयरपोर्ट में ही बैठक कर तत्काल ही बागा बॉर्डर एवं पाक दूतावास बंद कर तथा पाकिस्तान से समुचित लेन-देन बंद कर एक कड़ा संदेश दिया है, इसी कड़ी में श्री राजपूत ने कहा कि मोदी जी आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।



