Home समाचार नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस नेता निष्कासित…

नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस नेता निष्कासित…

98
0

अंबागढ़ चौकी:-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के पार्षद रितेश मेश्राम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में रितेश मेश्राम ने पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपने व्यक्तिगत निर्णयों के आधार पर कार्य किया। इससे कांग्रेस पार्टी को नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

इस घटना को पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों का गंभीर मामला मानते हुए, रितेश मेश्राम को आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। निष्कासन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि रितेश मेश्राम अब कांग्रेस पार्टी के किसी भी लेटर हेड या पहचान पत्र का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इस कदम को पार्टी की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here