Home समाचार राजनांदगांव : महिला समूह के अध्यक्ष ने समूह से 11 लाख रुपए...

राजनांदगांव : महिला समूह के अध्यक्ष ने समूह से 11 लाख रुपए का किया गबन…

35
0

रिपोर्ट दर्ज करवाने डोंगरगांव थाने में 4-5 घंटे तक बैठी रही महिलाएं
परेशान होकर महिलाएं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची फरियाद करने, सौपा ज्ञापन

राजनांदगांव (दावा)। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करेठी की धोखाधड़ी की शिकार हुई स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। बता दें कि ग्राम करेठी की प्रज्ञा महिला स्व- सहायता समूह की महिलाएं उक्त धोखाधड़ी की शिकायत करने डोंगरगांव थाने पहुंची हुई थी। लेकिन उन्हें वहां 4-5 घंटे बिठाकर उनकी न शिकायत सुनी गई और न राशि गबन करने वाली महिला समूह की अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। महिला समूह से लगभग 11 लाख रुपए गबन की शिकायत लेकर डोंगरगांव थाने पहुंची महिला समूह की पेमिन साहू, चितरेखा साहू, अनुसूईयां, शैलेद्री बाई, लोकिन बाई,सोनकुवर आदि ने बताया कि डोगरगांव थाने में उन्हें 10 बजे से 4 बजे तक बैठाकर रखा गया लेकिन न शिकायत दर्ज की और न समूह के राशि गबन करने वाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। इससे थाने में बैठे- बैठे महिलाएं तंग आकर सीधे राजनांदगांव एसपी आफिस की ओर रुख किया और पुलिस अधीक्षक के सामने न्याय की गुहार लगाई है।
समूह की अध्यक्ष ने की 6 लाख रुपए का गबन
प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह ग्राम करेठी थाना डोंगरगांव की महिलाओं ने एसपी आफिस पहुंच कर एसपी को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी महिला समूह के 10 सदस्य हैं। जिसमें समूह की अध्यक्ष गणेशिया बाई बघेल व सचिव मुमताज बेगम है। अध्यक्ष गणेशिया बाई ने नवीनीकरण के नाम पर उन सब से दस्तखत करवा कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- डोंगरगांव शाखा से 3-3 लाख रुपिया दो मरतबे आहरित किया जिसकी जानकारी समूह के महिलाओं को नहीं दी। बैंक अधिकारियों द्वारा उक्त राशि वसूली के लिए गांव आकर संपर्क किए तब उन्हें पता चला कि हमसे बगैर बताए तथा हमें गुमराह कर नवीनीकरण के नाम से दस्तखत करवा कर बैंक से 6 लाख रुपए की मोटी राशि निकाल ली और अपने निजी उपयोग कर गबन कर लिया गया। महिलाओं ने बताया कि इसके अलावा अध्यक्ष ने उक्त बैंक के बचत खाते से 2.50 लाख रुपए तथा ग्राम संगठन से भी 2.50 लाख रुपए अपने निजी उपयोग के लिए आहरित कर ली है।
प्रज्ञा महिला समूह की महिलाओ ने एसपी से अपने ज्ञापन में कहा है कि समूह की अध्यक्ष गणेशिया बाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए समूह की राशि दिलवाई जाए व उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here