कम्पनी में पहले ही दिन काम पर गया था और हो गया हादसा
राजनांदगाँव । जिले के घुमका तहसील अंतर्गत गाँव पटेवा का रहने वाला नवयुवक कुणाल कुमार मांडले (17 वर्ष ) पिता तीरथ राम मांडले फुलझर की मेसर्स न्यू लूक बायोफयूलस प़ाईवेट लिमिटेड जिस कंपनी में काम करने गया था वहाँ काम शुरू करने के पहले ही दिन विद्युत करेंट की चपेट में आकर जान गँवा बैठा । कंपनी ने उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये 50 हजार रूपये दे दिया था । गरीब परिवार पर आई इस विपदा पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने मानवीयता का परिचय देते हुए शोक संतप्त परिवार को कंपनी की ओर से 15 लाख दिलाने में मदद की। घुमका तहसील में तहसीलदार के समक्ष श्री श्यामकर के नेतृत्व में मृतक के परिजनों को 15 लख रुपए का चेक प्रदान किया गया। श्री श्यामकर ने बताया कि इसमें जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उल्लेखनीय है कि श्री श्यामकर क्षेत्र की जनता के सुख -दु:ख में हमेशा सहभागी बनकर मदद के लिये हाथ बढ़ाते रहे हैं । इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के साथ हेमंत ,नरेन्द्र वर्मा मण्डल अध्यक्ष,जागेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, तिलाई के मंडल अध्यक्ष परदेसी सोनबोईर, रामदास जांगड़े, संतोष वर्मा,नोहेंद्र सिन्हा, विनोद बारले, मोहित वर्मा, गोविंदा श्रीवास,बहुर साहू, प्रमोद दुबे, फागू यादव,तोरण कस्यप्, गंगेश्वर् वर्मा,दिलीप पटेल, अनिल राजपूत, नूनूनकरं वर्मा, सूरज पात्रे सहित घुमका तहसील कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।



