दिल्ली इंटरनेशनल सेंटर में दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय कन्सलटेशन का आयोजन
राजनांदगाँव। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दिल्ली इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कन्सलटेशन में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा दिल्ली इंटरनेशनल सेंटर में 6 और 7 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें देशभर से प्रत्येक राज्य से किशोर न्याय बोर्ड के एक – एक सदस्य को आमंत्रित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने हेतु शासन द्वारा किशोर न्याय बोर्ड राजनांदगाँव की सदस्य श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव को नामित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कन्सलटेशन में मुख्य रूप से किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों, बाल संरक्षण, बाल अधिकार आदि पर चर्चा और परामर्श किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में देशभर के किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों सहित राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।



