Home छत्तीसगढ़ DSP की पत्नी ने नियमों की उड़ाई धज्जियां:सरकारी गाड़ी के बोनट पर...

DSP की पत्नी ने नियमों की उड़ाई धज्जियां:सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर मनाया जन्मदिन…..

114
0

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाया। जिसका विडियो सामने आया है विडियो में दिखाई दे रहा है की कैसे एक सरकारी वाहन को डीएसपी का परिवार निजी पल के लिए उपयोग कर रहा है। यही नहीं इस दौरान मौज- मस्ती करते हुए विडियो बना रहे हैं।

सरकारी वाहन बालोद जिले के करकाभाट में स्थित बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ का बताया जा रहा है। जिस पर उनकी पत्नी ने गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया हैं। नियमों के मुताबिक शासकीय वाहनों का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए ही किया जा सकता है।

सरकारी वाहन में मौज- मस्ती करते नजर आए
सरकारी वाहनों में घरेलू उपयोग या रील बनाना, वह भी नीली बत्ती के साथ सरासर नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इस विवाद के बीच और भी कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें डीएसपी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी में वाटरफॉल घूमने जाते नजर आ रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here