राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के रोजगारमुखी उद्योगपति एवं राजनांदगांव का नाम विश्व पटल पर रौशन करने वाले आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जनाब “बहादुर अली साहब” के जन्मदिवस के मौके पर जामा मस्जिद शहर ऐतराफ के सदर जनाब हाजी “रईस अहमद शक़ील” साहब ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं के साथ पुष्पगुच्छ देकर बधाई मुबारकबाद दी गई।
जामा मस्जिद के सदर रईस अहमद शकील ने कहा कि इंसानियत मोहब्बत से लबरेज़ सहज मिलनसार बेहतरीन शख्सियत जिन्होंने देश में उद्योग लगाकर बेरोजगारों को एक नई दिशा देने का काम किया है, जिन्होंने हजारों हुनरमंद बेरोजगारों का भविष्य तय किया है, उस शख्सियत के यौमे पैदाईश जन्मदिन के मौके पर हम सब आज उनकी अनहद मुबारकबाद के साथ उम्र – दराज़ि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है l
इसी परिपेक्ष्य में मुस्लिम समाज के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफज़ल अली ने बताया शहर जामा मस्जिद (शहर “ऐतराफ़”) राजनांदगांव के सदर जनाब “रईस अहमद शकील” साहब और कमेटी मैंबर को आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्ट बहादुर अली ने धन्यवाद प्रेषित किया।
इस मौके पर रसीद खान साहब पूर्व एडिशनल एसपी एवं सेकेट्री जामा मस्जिद , हाजी फारुख खान साहब ख़ज़ांची, रज्जाक बड़गुजर साहब सदर अल-अज़ीज़ मस्ज़िद इंदामरा, असगर अली हाशमी साहब सदर कन्हारपूरी मस्ज़िद, मोहम्मद इब्राहिम साहब ज्वाइंट सेकेट्री , सैय्यद अफज़ल साहब मीडिया प्रभारी, ज़ाकिर अंसारी साहब मेंबर, फिरोज़ सौदागर साहब मेंबर, एवं मोहम्मद अकमल अहमद उपस्थित रहे।



