Home छत्तीसगढ़ छुरिया: ईंट से बना सूचना पटल गिरा, दबने से बालक की मौत….

छुरिया: ईंट से बना सूचना पटल गिरा, दबने से बालक की मौत….

47
0

पंचायत के निर्माण कार्य में लापरवाही उजागर
० मामला सडक़ चिरचारी का

छुरिया (दावा)। ईंट से बने सूचना पटल के गिर जाने से पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मामला सडक़ चिरचारी का है। इस हादसे ने पंचायत द्वारा किए गये घटिया निर्माण कार्य की पोल खोल दी। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र एवं विकासखण्ड छुरिया के ग्राम पंचायत सडक़ चिरचारी में पूर्व सरपंच द्वारा उनके कार्यकाल में स्वीकृत अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। इसके तहत 15वें वित मद से जनपद विकास निधि से बोर खनन का कार्य सेवा सहकारी समिति बाउण्ड््रीवाल के भीतर कराया गया था। जहां रविवार को सुबह दस बजे मृतक बालक युवांश पिता नरेन्द्र निषाद उम्र पांच वर्ष निवासी सडक़ चिरचारी खेलते खेलते ईंट से बने सूचना पटल के गिर जाने से दब गया। यह देख नजदीक कार्यरत दो महिला मजदूरों ने मदद के लिए आवाज लगाई जहां ग्रामीणों की सहायता से मलबे में दबे बालक को निकाला गया। तत्काल इस घटना की खबर मृतक के मामा को दी गई। उपचार के लिए घायल बालक को नजदीक चिकित्सालय लाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर जिला राजनांदगांव में उपचार कराने की सलाह दी गई। राजनांदगांव पहुंचने पर घायल बालक को सिटी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी बागनदी पुलिस को दे दी गई। मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरबीसी 6, 4 के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही।
घटिया निर्माण बना बालक की मौत का कारण
ग्राम पंचायत सडक़ चिरचारी में पूर्व सरपंच द्वारा अधूरे निर्माण कार्य में इस कदर भर्राशाही किया गया है कि इस दुखद घटना ने घटिया निर्माण कार्य की पोल खोल कर रख दी है। घटिया ईंट से बने सूचना पटल गिर जाने से मासूम बालक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीण एवं परिजनों ने पूर्व सरपंच पर जांच कर कार्यवाही की मांग की हैं। दुर्घटना में जिस बच्चे की मौत हुई है उसके माता-पिता मजदूरी करने हैदराबाद गये हुए हैं। मृतक बालक अपने नाना-नानी के यहां रहता था।
कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठी पूर्व विधायक छन्नी साहू
पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत पर पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग सडक़ किनारे घटिया निर्माण कार्य करने वाले एवं निर्माण कार्य में संलिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही कर मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजे की मांग की है। पूर्व विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी होते ही तहसीलदार विजय कोठारी, जनपद सीईओ होरीलाल साहू एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here