Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: मनगटा पर्यटन स्थल में पुलिस ने किया कॉम्बिंग गस्त…

राजनांदगांव: मनगटा पर्यटन स्थल में पुलिस ने किया कॉम्बिंग गस्त…

24
0
रिसार्ट, होटल, गार्डन आदि को चेक कर की गई संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी

राजनांदगांव (दावा)। पुलिस द्वारा चोरी, लूट, झपटमारी जैसे अपराधों में लगाम लगाने के लिए संदिग्ध स्थान व संदिग्धों को चेकिंग की जा रही है। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना सोमनी, घुमका, ओ.पी. सुरगी एवं तुमड़ीबोड प्रभारियों द्वारा अपने दलबल के साथ मनगटा स्थित रिसार्ट, हॉटल, गार्डन आदि को चेक कर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई। इस अभियान के दौरान आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, पासपोर्ट आदि चेक कर तस्दीक किया गया। वहीं होटल एवं रिसार्ट संचालकों के रजिस्टर चेक किये गये, होटल में ठहरने वाले टूरिस्टों की जानकारी संधारण करने एवं अन्य आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। इस कार्रवाई में पुलिस द्वारा होटल एवं रिसार्ट संचालकों को अपने संस्थानों में सीसीटीव्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगाने हेतु कहा गया है।

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की हिदायत
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में आसामाजिक तत्वों की पहचान करने, चोरी, लूट, झपटमारी, चाकूबाजी, नशीले पदाथों की तस्करी आदि की घटना की रोकथाम के लिए 26 जून गुरुवार को थाना सोमनी क्षेत्र के मनगटा पर्यटन स्थल में रा पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गस्त किया गया। इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, प्रभारी अधिकारी थाना सोमनी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक बसंत बघेल, प्रभारी ओ.पी. सुरगी निरीक्षक शंकरगिरी गोस्वामी एवं ओ.पी.तुमड़ीबोड प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल द्वारा अपने-अपने दलबल के साथ लगभग 40 पुलिस अधिकारी एवं जवानों द्वारा मनगटा स्थित रिसार्ट, हॉटल, गार्डन आदि को चेक कर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई, इस दौरान वहां के होटल एवं रिसार्ट संचालकों के रजिस्टर चेक किये गये, होटल में ठहरने वाले टूरिस्टों की जानकारी संधारण करने एवं अन्य आवश्यक दिशानिर्देश उन्हें दिये गये। होटल एवं रिसार्ट संचालकों को अपने संस्थानों में सीसीटीव्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगाने हेतु कहा गया, अभियान के दौरान वहां रूके पर्यटकों व घुमने आये लोगों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, पासपोर्ट आदि चेक कर तस्दीक किया गया।

पुलिस द्वारा इन्हें कहा गया कि किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। इस प्रकार जिले के अन्य संदिग्ध इलाकों में भी कॉबिंग गस्त एवं चेकिंग का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here