भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवन अवसर पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका के साथ राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा , सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ भी मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना के साथ आशीर्वाद लेने के लिए जुटे थे। भगवान की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय ने रथ यात्रा के मार्ग की सोने के झाड़ू से सफाई की।