छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की दिनांक 8 मई 2025 को आयोजित आम सभा में काउंसिल में नए पंजीयन एवं नवीनीकरण सहित अन्य फीस बढ़ाकर 1 जून से लागु किया गया था जिसे राज्य के विभिन्न फार्मासिस्ट संगठन तथा दवा व्यापारी संगठनों सहित कुछेक काउंसिल सदस्यों ने भी इसे कम करने का आग्रह किया था l दिनांक 13 जून को आयोजित कार्यसमिति की बैठक में इस बढ़ी हुई फीस पर पुनर्विचार के लिए 2 जुलाई 2025 को काउंसिल का विशेष सम्मेलन आयोजित कर निर्णय लेने का प्रस्ताव किया गया, जिस पर आज न्यू सर्किट हाउस रायपुर में विशेष बैठक हुई जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने उक्त बढ़ी हुई फीस पर विभिन्न बिन्दुओं पर पुनर्विचार किया और अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि किसी भी प्रकार की फीस में वृद्धि नहीं की जाएगी केवल कोविड काल में घटाए गए पंजीयन नवीनीकरण शुल्क को 300 रूपये के स्थान पर 500 रूपये किया गया है इस तरह पूर्व में लागू फीस ही याथावत रहेगी साथ ही 1 जून से ले ली गयी बढ़ी फीस को फार्मासिस्टों को वापस किये जाने का निर्णय लिया गया है l उपरोक्त निर्णय कल दिनांक 3 जुलाई से लागू हो जाएगा l



