रायपुर। रजिस्टर्ड राष्ट्रीय क्रांतिकारी ब्राह्मण संगठन परशुराम दल के देशव्यापी विस्तार के अभियान की श्रृंखला में आज रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रायपुर स्थित शर्मा जी होटल में आयोजित नियुक्ति कार्यक्रम में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने सुजीत कुमार झा को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश संयोजक का पदभार ग्रहण कराया।सुजीत झा रायपुर के प्रमुख समाजसेवी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं, मानवसेवा को अपना धर्म मानने वाले श्री झा हर ज़रूरतमंद की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर दल के राष्ट्रीय गंगाधर शर्मा ने कहा कि कुछ अराजकतावादियों द्वारा देश में ब्राह्मण समाज के प्रति फैलाए जा रहे द्वेष व ब्राह्मणों के ख़िलाफ़ भ्रामक प्रचार का परशुराम दल डटकर विरोध करते हुए समाजकंटंकों के समाजविरोधी मंसूबों को पूरा नहीं होने देगा।
श्री शर्मा ने बताया कि देश में समस्त ब्राह्मण समाज को शसक्त, आत्मनिर्भर व मज़बूत बनाने के उद्देश्य से दल का गठन किया गया है जो ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे अन्याय का विरोध करते हुए विप्रजनों को न्याय दिलाने के लिए सदैव अडिग खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि अब तक देश के एक दर्जन राज्यों में परशुराम दल की कार्यकारिणियाँ गठित हो चुकी हैं, जो अपने क्षेत्रों में दल को मज़बूती प्रदान करने में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए ज़िला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई जिसमे रायपुर जिला अध्यक्ष अंजनी मिश्रा एवं, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत पांडे ,प्रदेश प्रवक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित बनर्जी को दायित्व प्रदानकिये गये है |
दल के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सुजीत झा ने अपने संबोधन में कहा कि दल के द्वारा दिये जा रहे दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे व प्रदेश में परशुराम दल को हर ज़िले, तहसील व गांव तक पहुँचाने के लिए संकल्पित रहेंगे।
नियुक्ति कार्यक्रम में सुमन झा, अमर पांडे, अशोक झा, विजेंद्र तिवारी, विनोद कुमार, राजेश शर्मा,मदन मोहन तिवारी,देवचरण झा,मनोज गोस्वामी,मनोज शर्मा,अनुज शर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।



