राजनंदगांव,8 जुलाई ।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैंद एवं प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी ने आज रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में डॉ रमन सिंह से सौजन्य भेद की और राजनांदगांव की वर्तमान व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी दी, और कहा कि परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु व्यापारी सहयोग करने हेतु सदैव तत्पर रहता है परंतु एक तरफा कार्रवाई कदाचित नहीं होनी चाहिए, शहर को व्यवस्थित करने से व्यापार भी बढ़ेगा, इसलिए व्यापारी प्रशासन को सहयोग करने हेतु सदैव आगे रहता है। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से आरके नगर रोड तक सर्विस रोड के स्वीकृति मिलने पर डॉ रमन सिंह को धन्यवाद देते हुए, इसे शहर की अनिवार्य जरूरत बताते हुए कहा कि सर्विस रोड बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को आवागमन में आसानी होगी।



