राजनांदगांव। नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों ने विगत दिनों 28 जून को माइंड मेमोरी एजुकेशन संस्था द्वारा मलेशिया के जेंन्टिंग हाईलैंड पहांग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैथ्स अबेकस ओलंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त किए।
मलेशिया में हुई इस प्रतियोगिता में 12 देशों के लगभग 4000 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें शाला के पांच बच्चों ने अपने – अपने स्तर में टाप थ्री में अपना स्थान सुनिश्चित कर सफलता प्राप्त की। शाला के कक्षा पांचवीं के छात्र अचिंत्य श्रीवास्तव प्रथम, अनय मोटवानी, अरनव रामटेके दोनों द्वितीय, प्रियल दिनेश विघने तथा साहिल जैन कक्षा आठवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। छात्र अचिंत्य श्रीवास्तव ने दो मिनट पचास सेकंड में ही 120 सवालों के जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किये। बच्चों की इस उपलब्धि पर शाला परिवार गौरवान्वित है। शाला के डायरेक्टर श्री नीरज बाजपेयी ने बच्चों की शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं देते हुए, परिजनों को भी बधाई दी। श्री बाजपेयी ने कहा कि छोटी उम्र में बच्चों की बढ़ती प्रतिभा को पहचानने की आवश्यकता होती है। सही दिशा और सही मार्गदर्शन सफलता की पहली सीढ़ी है। शाला के अबेकस शिक्षक रमाकांत साहू का मार्गदर्शन बच्चों को हमेशा मिलता रहा है। शाला की प्राचार्या श्रीमती एकता गांधी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी, तथा साथ ही आशीष देते हुए कहा कि शाला के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है, बच्चों से आगे भी इसी तरह की उपलब्धि की अपेक्षा है। इस अवसर पर शाला की डायरेक्टर श्रीमती सोनल बाजपेयी, एडमिन श्री नितिन चौहान, शिक्षक तथा सभी कर्मचारियों ने अबेकस शिक्षक एवं बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



