Home छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव करने निकले दिव्यांगों को पुलिस बेरहमी से घसीटते हुए गाड़ी...

विधानसभा घेराव करने निकले दिव्यांगों को पुलिस बेरहमी से घसीटते हुए गाड़ी में डाला…

81
0

 रायपुर. राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करने निकले दिव्यांगों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया है. उन्हें बेरहमी से घसीटते हुए पुलिस गाड़ी में बैठाया गया. फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को लेकर धरना स्थल तूता के लिए रवाना हो गई है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

बस स्टैंड से महिला दिव्यांग को घसीटा, फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी की बर्खास्तगी की मांग

दिव्यांग संघ की मांग है कि फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने वालों को तत्काल बर्खास्त किया जाए. दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान किया जाए. दिव्यांगों के पेंशन को 5000 रुपए प्रतिमाह किया जाए. बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त की जाए. 21 वर्ष से अधिक अविवाहित दिव्यांग महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए. 3% पदोन्नति आरक्षण के पालन के लिए परिपत्र जारी किया जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here