Home छत्तीसगढ़ एनबीआईएस बोरी की छात्रा जान्हवी जैन बनी डिस्ट्रिक्ट टॉपर….

एनबीआईएस बोरी की छात्रा जान्हवी जैन बनी डिस्ट्रिक्ट टॉपर….

54
0

 

राजनांदगांव। नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के वाणिज्य संकाय ( कामर्स )की छात्रा कु. जान्हवी जैन सीबीएसई की कक्षा बारहवीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ज्ञात हो कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जान्हवी ने बारहवीं की परीक्षा में वाणिज्य संकाय की परीक्षा में अंग्रेजी 91, इकोनॉमी 97, बीएसटी 94, अकाउंट 99 तथा फिजिकल एजुकेशन में 83 अंक प्राप्त की थी। जान्हवी द्वारा अपने फिजिकल एजुकेशन के प्राप्तांक से असंतुष्ट होकर पेपर का पुर्नमुल्यांकन कराया गया। पुर्नमुल्यांकन में जान्हवी के नंबर में बढ़ोत्तरी हुई। पहले 83 थे, जो बढ़कर 90 हो गये। जानकारी के अनुसार नंबरों की बढ़ोत्तरी के आधार पर जान्हवी के पहले 92.8 प्रतिशत थे, जो बढ़कर 94.2 प्रतिशत होने पर, अब जान्हवी वाणिज्य संकाय से जिले में टाप पोजीशन पर है। शाला परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि शाला का नाम आज सीबीएसई स्कूलों के वाणिज्य संकाय (कामर्स ) में टाप पोजीशन पर है। जान्हवी की इस उपलब्धि पर शाला के डायरेक्टर श्री नीरज बाजपेयी, श्रीमती सोनल बाजपेयी, प्राचार्या श्रीमती एकता गांधी, एडमिन श्री नितिन चौहान, शिक्षक एवं शाला कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here