राजनांदगांव (दावा)। शहर में 1957 से संचालित अग्रणी संस्था गुजराती राष्ट्रीय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल में शनिवार को ग्रीन डे व बच्चों को भगवद् गीता का सार श्रीमती रीटा बेन पटेल व श्रीमती रुखमणी बेन पटेल द्वारा समझाया गया। श्रीमती रीटा बेन पटेल ने गीता के 18 अध्याय 700 श्लोक के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विचार के सकारात्मक व नकारात्मक स्वरूपों को बच्चों को बताया। अर्जुन के लक्ष्यों को लेकर बच्चों को लक्ष्य के बारे मे समझाया। साथ ही श्रीमती रुखमणी पटेल ने बच्चों को कहानी सुनाकर गीता की शक्ति से अवगत कराया।
‘ग्रीन डे’ पर नन्हें-नन्हें बच्चों ने प्रकृति के हरे रंग का अनेक वेशभूषाओं के माध्यम से वृक्षों के महत्व को समझाया। मंच का संचालन शिक्षक राजेन्द्र सोनी द्वारा किया गया। अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, सचिव सीए रूपम सोनछात्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु पटेल, कार्यकारिणी सदस्य पीयूष पटेल, अनिल पटेल व अन्य सदस्यगण, प्राचार्य सुषमा शुक्ला, उपप्राचार्य अर्पणा श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित शाला पालक समिति के सदस्यो ने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ शाला में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।



