Home छत्तीसगढ़ छातीसगढ की परंपरा की छटा दिखी संगीत विश्वविद्यालय में, कुलपति प्रो (डॉ)...

छातीसगढ की परंपरा की छटा दिखी संगीत विश्वविद्यालय में, कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना कर मनाया हरेली का पर्व…

68
0

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली परंपरा गत रूप से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया।। कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा की पहल पर इस वर्ष पहली बार हरेली का पर्व मनाया गया।। संगीत विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों के द्वारा कृषि उपकरण सहित अन्य उपकरणों की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली का पर्व मनाया।। सर्वप्रथम कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की तत्पश्चात दरबार हाल पहुंचकर कृषि उपकरण सहित अन्य उपकरणों की वैदिक मंत्रोपचार के साथ पंडित डॉ मंगलानंद झा ने पूजा अर्चना कराई।। कुलपति के साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पूजा अर्चना की।। इस दौरान कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति व उन्नति के साथ निरंतर विकास की कामना की।। पूजा अर्चना के दौरान प्रभारी कुलसचिव डॉ.सौमित्र तिवारी, सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ.मंगलानंद झा, प्रभारी कुलपति सचिवालय सी.पी. गायकवाड़, अमित सिंह व कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here