Home छत्तीसगढ़ नाले में मिली महिला की लाश, आसपास में फैली सनसनी…

नाले में मिली महिला की लाश, आसपास में फैली सनसनी…

69
0

जांच में जुटी चौकी चिखली की पुलिस

राजनांदगांव (दावा)। शहर के बजरंगपुर-नवागांव वार्ड समीप स्थित नाले में एक महिला का शव मिलने से आसपास में सनसनी फ़ैल गई। लोगों को नाले में लाश मिलने की जानकारी होते ही वहां भीड़ लग गई। इस दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर चौकी-चिखली मौका मुआयना हेतु पहुंचकर लाश को नाले से बाहर निकलवाया गया।

मृतका की पहचान गायत्री यादव (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गायत्री यादव के लापता होने की जानकारी पहले ही परिजनों द्वारा दी गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। चिखली पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

चौकी चिखली क्षेत्र के नवागांव बजरंगपुर वार्ड में बीड़ी श्रमिक कालोनी के पास नाले में एक महिला की लाश मिली है। इस संबंध में मर्ग दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविकता पता चल पाएगी।
राहुल देव शर्मा,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here