Home छत्तीसगढ़ नन्हा पर्यावरण प्रेमी: अथर्व रजक ने मां के नाम लगाया पौधा, दिया...

नन्हा पर्यावरण प्रेमी: अथर्व रजक ने मां के नाम लगाया पौधा, दिया हरियाली का संदेश…

57
0

राजनांदगांव। शहर के शांति नगर क्षेत्र में रहने वाले 6 वर्षीय अथर्व रजक ने अपने जन्मदिन को यादगार और प्रेरणादायक बनाने का अनोखा कार्य किया। अपने छठवें जन्मदिवस के अवसर पर अथर्व ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अथर्व ने पौधे को अपनी मां के नाम समर्पित किया और कहा कि हर बच्चे को अपने जन्मदिन पर इस तरह के कार्य करने चाहिए जिससे समाज और पर्यावरण दोनों को लाभ मिले। अथर्व के इस कार्य की सराहना मोहल्लेवासियों सहित परिजनों ने भी की।

अथर्व के दादा परमानंद रजक ने बताया कि अथर्व बचपन से ही प्रकृति के प्रति विशेष लगाव रखता है। उसके इस कार्य से प्रेरित होकर कई लोगों ने भी अपने जीवन में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है।

“एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों के ज़रिए छोटे बच्चों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में एक सकारात्मक संदेश देने वाला है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here